हाथरस: पुलिस और एसओजी टीम की देर रात बदमाश से हुई मुठभेड़
चंदपा थाना क्षेत्र के परसारा रोड पर पुलिस मुठभेड बदमाश घायल
हाथरस पुलिस और एसओजी टीम की देर रात बदमाश से मुठभेड़ हो गई! यह घटना चंदपा थाना क्षेत्र के गांव परसारा रोड पर हुई! इस घटना में रामू नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया! इस बदमाश की पुलिस को गांव केमार में हुई फायरिंग घटना में फरार चल रहा था और इसकी तलाश थी! बदमाश पर एक अवैध हथियार और कारतूस एवं बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है!