नासरीगंज: नासरीगंज व कच्छवा थाना परिसर में भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार में चार मामले का निष्पादन हुआ
नासरीगंज व कच्छवा थाना परिसर में शनिवार को सीओ अंचला कुमारी, थानाध्यक्ष अमित कुमार व थानाध्यक्ष मितेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जिसमे पांच नया मामला आया, जबकि 16 पुराने मामले पहले से लंबित थे। सीओ अंचला कुमारी ने बताया कि कुल 21 मामलों में तीन का निष्पादन किया गया। शेष बचे 18 मामले को ले आवेदक को नोटिस निर्गत कर दिया गया है।