पिपरिया: पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शराब और वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलीबारी
शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शराब एवं वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यहां चार राउंड गोलीबारी की गई है.