सिलवानी: सिलवानी के चिगवाड़ा कला में ज़मीन विवाद, दबंगों पर फसल जोतने और धमकी देने का आरोप
रायसेन। जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम चिगवाड़ा कला में जमीन विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किसान सुशील कुमार मेहरा और उनकी मां शिव मेहरा ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उनकी निजी भूमि पर कब्जे की नीयत से खड़ी गेहूं-चना की फसल को हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से जोतने का प्रयास किया। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।