हज़ारीबाग: बरही में हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा! रिवॉल्वर संग आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मो. आमिर सोहैल उर्फ राजा बाबू को देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस, मोबाइल और अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने रामगढ़ के भुरकुंडा से हथियार खरीदकर हजारीबाग में ऊंचे दाम पर बेचने की बात स्वीकार की। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।