गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में जलापूर्ति पाइप फूटा, सड़क पर फव्वारे की तरह उछला पानी, लोग परेशान
शहर के कोयरीबारी स्थित शहीद भगत सिंह मोड़ के समीप अचानक जलापूर्ति पाइप फट जाने से सड़क पर फव्वारे की तरह पानी निकलने लगा। देखते ही देखते बड़ी मात्रा में पानी बहने लगा, जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।बताया जा रहा है कि सुबह से ही पाइप लाइन से थोड़ा-थोड़ा पानी रिस रहा था, लेकिन शाम होते-होते पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया