बेगूसराय: इंडोर स्टेडियम में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम का किया गया आयोजन, SP रहे मौजूद
इंडोर स्टेडियम में सोमवार की सुबह 11:00 बजे डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की 137वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां एसपी मनीष समेत जिलास्तरीय पदाधिकारीयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन निवेदित किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए एसपी मनीष ने कहा कि श्री कृष्णा सिंह हमारे देश के धरोहर हैं.