बेगूसराय: पटेल चौक के पास PP ज्वेलर्स में लूट, दुकानदार के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से बदमाश को गोली मारी
पटेल चौक के पास सोमवार की सुबह 11:00 बजे पीपी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लगभग 40 लाख की लूट हुई है. लूट के दौरान बदमाशों ने दुकान के मालिक के बेटे राजीव और स्टाफ पर फायरिंग कर दी. दोनों को गोली छूकर निकल गई. इसके बाद राजीव बदमाशों से भिड़ गए. उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी. जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी. इस दौरान स्टाफ ने सायरन बजा दिया.