सुपौल...कोसी बराज से सोमवार सुबह 10 बजे 1 लाख 44 हजार 875 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो 24 घंटे पहले के मुकाबले 39 हजार 375 क्यूसेक अधिक है। नेपाल में लगातार बारिश के कारण कोसी का जलस्तर बढ़ रहा है। फिलहाल पूर्वी और पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है। #brekingnews #Supaul #kosibaraj