रामानुजगंज: वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34 मकानों पर चला बुलडोजर
रामानुजगंज गुरुवार रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत धमनी रेंज के गाजर गांव में वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग द्वारा व्यापक कार्रवाई की जा रही है। वन मंडल अधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत वन भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मकानों को हटाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजर गांव में वन भूमि पर कब्जा मुक्त कराया