चंदौसी: अकरौली के मझरा गोपालपुर में 36 घंटे की बारिश में मकान गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत, एसडीएम पहुंचे
बनियाठेर क्षेत्र के गोपालपुर गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार तड़के करीब चार बजे मकान की छत भरभराकर गिरने से 70 वर्षीय सोमवती मलबे में रविवार सुबह 4:00 बजे के करीब दब गईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।