ग्वालियर गिर्द: भाई के साथ जा रही युवती के गले से सोने का हार लूटा, बाइक सवार बदमाशों की तलाश जारी
बेखौफ़ बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का हार लूट लिया, इस हार की कीमत तकरीबन 1 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है।महिला दुर्गा श्रीवास अपने भाई कृष्ण वर्मा के साथ मोटरसाइकिल से लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रही थी तभी आगरा मुंबई राजमार्ग पर टाटा मोटर्स के गोदाम के सामने अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 3 बदमाश आए और उन्होंने दुर्गा श्रीवास के गले से कीमती हार छीन लिया।