मालगोदाम में बनेगा 'नमो: बनारस केंद्र', 145 करोड़ से तैयार होगा 844 दुकानों वाला आधुनिक कॉम्प्लेक्स
Sadar, Varanasi | Apr 13, 2026 वाराणसी। काशी अब आधुनिक व्यापारिक सुविधाओं और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाने जा रही है। नगर निगम ने कैंट स्थित मालगोदाम की बहुमूल्य भूमि पर ‘नमो: बनारस केंद्र’ विकसित करने का निर्णय लिया है। यह परियोजना शहर के पारंपरिक व्यापार और आधुनिक जरूरतों के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।