जबलपुर: मेडिकल कॉलेज में ₹66 लाख के गबन पर सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाए सवाल, एसपी से जांच की मांग
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सामने आए 66 लाख रुपये के कथित गबन मामले ने पूरे प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल की ओपीडी पर्चियों से वर्षों तक वसूली गई राशि बैंक खाते में जमा नहीं होने के खुलासे के बाद अब मामले ने तूल पकड़ लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक पाठक ने इस पूरे मामले को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है