जगदलपुर: हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठी का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बस्तर जिला पत्रकार संघ द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान कर उनके वर्षों के समर्पण, संघर्ष और समाज के प्रति दायित्वबोध को नमन किया गया।