देवास। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में कलेक्टर बंगले के सामने गुरुवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित महिला का आरोप है कि छीनी गई चेन की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी।
वारदात के बाद देवास पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। विभिन्न प्रमुख मार्गों और निकास बिंदुओं पर वाहनों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी है।
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews
Dewas Nagar, Dewas | Aug 5, 2026