कानपुर: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बर्रा बाईपास चौराहे पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बांटी मिठाई
आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार दोपहर 2 बजे आम आदमी पार्टी की ओर से बर्रा बाईपास चौराहे पर मिठाइयां बांटी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद मेजर अविनाश सिंह भदौरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेना के पराक्रम की बधाईयां दी।हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर पूरी दुनिया में अपने साहस का परिचय दिया