गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के नूतन नगर स्थित भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी की जयंती मनाई गई, किया माल्यार्पण
गया के नूतन स्थित भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 1 बजे भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।इस मौके पर दर्जनों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।