प्रतापपुर: गोविंदपुर में धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हुआ
शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद ग्राम गोविंदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद गाजे-बाजे और जयकारों के साथ प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।