हज़ारीबाग: मिशन कंपाउंड में नशे की हालत में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र अंतर्गत मिशन कंपाउंड में नशे की हालत में एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सतीश बराला पिता सिलास बारला के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराने के बाद उसके घर भेज शव को परिजनों को सौंप दिया।