हज़ारीबाग: सियारी गति कोरियर के समीप बिजली के पोल में करंट आने से गाय की हुई मौत
हजारीबाग के सदर प्रखंड के सियारी गति कोरियर के समीप बिजली के तार से लोहे के पोल में करंट से गाय की मौत हो गई। बताते चले कि लगातार शहर में बारिश हो रही है। जिसके वजह से लोहे के खंभे में करंट आ जाते हैं। इसी बीच आज एक घटना देखने को मिला है दरअसल बिजली के पॉल का तार टूट कर लोहे के खंभे पर गिरा हुआ था । जिसकी वजह से लोहे के खंभे में करंट आ रहा था।