गिरिडीह: टुंडी रोड स्थित वेंकटेश स्पंज और आयरन फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की हुई मौत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
टुंडी रोड स्थित वेंकटेश स्पंज और आयरन फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई। शनिवार को 4 बजे सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित किया। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव को लेकर मुफ्फसिल थाना चले गए। महेशलुंडी के पपरावाटांड़ निवासी मदन लाल विश्वकर्मा,वेंकटेश स्पंज एंड आयरन फैक्ट्री मे लम्बे से काम रहे थे।।