कटघोरा: कोरबा में दो ट्रकों की भिड़ंत, केबिन में फंसा हेल्पर, कोरबा-कटघोरा मार्ग पर हुआ हादसा
कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर छुरी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का हेल्पर केबिन में बुरी तरह फंस गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रक कोरबा से कटघोरा की ओर जा रहे थे।