मंझनपुर: कौशाम्बी थाना पुलिस और एसओजी टीम पर मारपीट और रुपये मांगने के आरोप निराधार निकले, सीओ ने दी जानकारी
एसओजी टीम और कौशाम्बी थाना पुलिस पर मारपीट एवं रुपये मांगने के लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच में पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्राधिकारी (मंझनपुर) शिवांक सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अनिल कुमार वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो की गंभीरता से जांच कराई गई, लेकिन जांच में लगाए गए आरोप असत्य पाए गए और उनके समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं मिला।