अमरोहा: गांव पलौला में मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार के मामले में गांव वालों के बयान दर्ज करने पहुंचे मनरेगा विभाग के अधिकारी
Amroha, Amroha | Mar 29, 2025 अमरोहा के जोया ब्लॉक के गांव पलोला मैं मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार को लेकर मामला तूल पकड़े हुए है। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन पर और रिश्तेदारों पर मनरेगा योजना से फर्जी तरीके से पैसे लेने का आरोप है। इस मामले में अमरोहा जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मनरेगा विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।