नारायणपुर: झंडापुर में देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
नवगछिया पुलिस ने झंडापुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जयरामपुर निवासी प्रशांत कुमार उर्फ प्रशांत चौधरी उर्फ साहेब चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।