जीरापुर: माचलपुर में सांडों का आतंक लड़ते हुए बेकरी की दुकान में जा घुसे सांड केक रखा फ्रिज गिराया घटना का CCTV वीडियो आया सामने।
माचलपुर नगर में सांडों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाजार में आवारा घूमते सेंड खरीदी करने वाले लोगों के साथ ही अब दुकानदारों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। इसी से जुड़ा माचलपुर के सब्जी बाजार का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।जिसमें सड़क पर लड़ते सेंड एक दुकानदार की दुकान के अंदर घुस गए और वहां केक रखा फ्रिज और काउंटर गिरकर नुकसान कर दिया।