जगदलपुर: बालाजी कल्याण मंडपम में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित जन्म शताब्दी कार्यशाला में बस्तर सांसद और विधायक शामिल हुए
गायत्री शक्तिपीठ बस्तर संभाग द्वारा आयोजित जन्म शताब्दी संभागीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को स्थानीय बालाजी कल्याण मंडपम में किया गया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और कार्यशाला को संबोधित किया।सांसद कश्यप ने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ समाज में संस्कार, सेवा और जागरण की अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।