मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने जा रहे युवक को दबोचा, पुलिस ने कार्यवाही कर भेजा जेल
थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखविर की सूचना पर चौकी प्रभारी रितु तेवतिया ने बस्ती ब्रास तिराहा पहुँचे और हुलिए के अनुसार युवक को हिरासत में ले लिया। कांस्टेबल संजय ने जब युवक की तलाशी ली तब उसकी जेब से मादक पदार्थ स्मेक की खेप बरामद की गई । युवक को चौकी लाया गया जहां पूछताछ करने पर उसने अपना पता चक्कर की मिलक और नाम महाराज बताया था। पुलिस ने जेल भेज दिया है।