गभाना: गभाना में बाइक चोरों का आतंक, सभासद की बाइक की चोरी
गभाना कस्बे में बाइक चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नगर के श्री लक्ष्मीराज इंटर के सामने का आया है, जहां सभासद की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि सभासद राजकुमार अग्रवाल गुरुवार दोपहर दो बजे किसी काम से श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक बाहर खड़ी की और काम से चले गए।