हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने 15.82 ग्राम चिट्टा सहित एक युवक को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हनुमानगढ़ जंक्शन के बस स्टैंड के पीछे एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है जंक्शन थाने के सब इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक चिट्टा खरीद कर ला रहा है तो मौके पर पुलिस ने नाकाबंदी कर युवक को रुकवाया तो आरोपी के कब्जे से 15.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ ।