चकिया: चकिया कृभको केंद्र पर खाद को लेकर किसानों ने किया हंगामा, कालाबाजारी के आरोप लगाए
मंगलवार दोपहर 03 बजे कृभको केंद्र पर खाद नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी है। किसानों ने केंद्र संचालक पर मनमाने ढंग से खाद वितरण और अधिक पैसे लेकर खाद देने का आरोप लगाते हुए डीएम व एसडीएम से शिकायत की है। केंद्र प्रभारी ने कैमरे पर बयान देने से इनकार किया, जबकि कृषि विकास अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि खाद के साथ माइक्रो न्यूट्रिएंट लेना अनिवार्य नहीं है।