नगर पंचायत रानीगंज के वार्ड संख्या 10 एवं 18 में अज्ञात चोरों द्वारा 26 बिजली पोल का तार काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अंधेरा छा गया है, जिससे सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।