बलिया: जनपद में प्रस्तावित मेडिकल बाईपास कॉरिडोर के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Ballia, Ballia | Apr 2, 2026 जनपद में प्रस्तावित मेडिकल बाईपास कॉरिडोर के निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे एनएच 31 माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर होते हुए जिला महिला अस्पताल तक बनने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस परियोजना की कुल लागत 35.23 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।