पदमपुर: 50LNP गांव के पास एलएनपी नहर में आया करीब 25 फुट का कटाव, मौके पर पहुंचे किसान
पदमपुर तहसील के गांव 50LNP के पास LNP नहर में करीब 25 फुट का कटाव आ गया।सूचना मिलने पर किसान मौके पर पहुंचे किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को करीब 6:30 बजे एलएनपी नहर में कटाव आया।जिससे आसपास के खेत जलमग्न हो गए।मौके पर किसान भी मोके पर पहुंचे और तीन जेसीबी की सहायता से कटाव को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।