पदमपुर: ग्राम पंचायत 5KK में सांसद कुलदीप इंदौरा ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
पदमपुर की ग्राम पंचायत 5 के के में सांसद कुलदीप इंदौरा ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।इस दौरान विधायक रूपेंद्र कुंन्नर भी मौजूद रहे। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को 4:00 बजे पांच के के गांव में ₹9लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।