पदमपुर: पदमपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पदमपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 10 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी सुरेंद्र राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को दोपहर 2:00 बजे नाकाबंदी के दौरान आरोपी शीतल सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है।