सदर: मंत्री रविंद्र जायसवाल ने 6.5 करोड़ की लागत से बने शिवपुर मिनी स्टेडियम का किया लोकार्पण
Sadar, Varanasi | May 17, 2026 वाराणसी। शहर के शिवपुर क्षेत्र में लगभग 6.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी स्टेडियम का रविवार को भाजपा सरकार में स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर मिनी स्टेडियम समिति के खिलाड़ी, स्थानीय सभासद एवं क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।