भोगनीपुर: नगीना बांगर मोड़ के निकट मुगल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
थाना मूसानगर के सुल्तनापुर के अमृत लाल ने बताया कि गांव के ही बृजमोहन के साथ बाइक से बुधवार दोपहर करीब एक बजे मूसानगर जा रहे थे। रास्ते में नगीना बांगर गांव मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बृजमोहन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।