महसी: भिरवा में बौद्ध कथा सुनाने का दबाव, मना करने पर कथावाचकों को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
हरदी थाना क्षेत्र के भिरवा गांव में भागवत कथा के दौरान कथावाचकों को बंधक बनाए जाने का मामला सोमवार को सामने आया है। कथावाचक रितिक तिवारी का आरोप है कि आयोजकों ने रामकथा के बजाय बौद्ध कथा सुनाने का दबाव बनाया और मना करने पर उनके साथ अभद्रता व जातिसूचक टिप्पणी की गई। किसी तरह निकलकर उन्होंने थाने में शिकायत की।