शामली: शामली जिले में सड़क सुरक्षा के तहत सघन चेकिंग अभियान जारी, 301 वाहनों के काटे गए चालान
Shamli, Shamli | Apr 19, 2026 रविवार की शाम 5:30 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आला अधिकारियों के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जनपद में कुल 301 वाहनों का चालान किया गया। विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने वाहन चालकों को जागरुक भी किया।