अनूपपुर: हर 15 दिन पोर्टल पर अपडेट होगी विकास कार्यों की प्रगति, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
अनूपपुर। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि जिले के सभी अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की प्रगति हर 15 दिन में वर्क मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर दर्ज की जाए। पोर्टल पर कार्यों की स्थिति, खर्च, विवाद और लाइव फोटो अपलोड कर रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। तथा अन्य कहीं और कामों के लिए भी अधिकारियों को कहा गया।