गुण्डरदेही: प्रमोद जैन की अध्यक्षता में नगर पंचायत गुण्डरदेही परिषद की सामान्य बैठक संपन्न, करोड़ों के विकास कार्यों पर लगी मुहर
नगर पंचायत गुण्डरदेही की परिषद की सामान्य बैठक गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी कोमल ठाकुर ने एजेंडा के विभिन्न बिंदुओं को परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया। परिषद द्वारा साप्ताहिक बाजार में प्रस्तावित व्यावसायिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए लगभग 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से कार्य स्वीकृत किया गया। 12/18 आकार की कुल 30 दुकानों का निर्माण पीपीपी मॉडल के तहत किया जाएगा।