बाड़मेर: केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के प्रयासों से शुरू हुआ बाडमेर से मुनाबाव के बीच प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Barmer, Barmer | Feb 28, 2024 बाड़मेर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी के विशेष प्रयासों से सीमावर्ती क्षेत्र मुनाबाव से बाड़मेर के बीच प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा संचालन की मांग पूर्ण हो गई है। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की ओर से लंबे समय से की जा रही बहुप्रतीक्षित रेल सेवा की मांग पूर्ण होने पर मंत्री ने पीएम और रेल मंत्री का आभार जताया है।