कटघोरा: पूजा कर लौट रहे व्यापारी को पिकअप ने रौंदा, 200 मीटर तक घसीटा बाइक, हो गयी मौत
Katghora, Korba | May 24, 2026 कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हार्डवेयर व्यापारी दीपक गोयल की मौत हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के शहीद वीर नारायण चौक पर तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया।यह घटना सुबह सुबह हुई जब दीपक गोयल पूजा के लिए फूल लेकर घर लौट रहे थे।