इटावा: सैफई पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Mar 20, 2024 एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया, इटावा पुलिस लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सोशल मीडिया सेल पर निगरानी रख रही है। इसी दौरान सैफई थाना पुलिस को एक युवक की अवैध तमंचे के साथ फोटो मिली, तो वहीं पुलिस ने नगला नरिया निवासी मंजीत कुमार पुत्र विपिन कुमार को अमरसीपुर बम्बा पुलिया से गिरफ्तार किया है।