राघोगढ़: गेल विजयपुर प्लांट में पेंटिंग करने वाले युवक छुट्टी के दिन पालिका बाजार मे लगाई सब्जी दुकान बाइक हो गई चोरी मामला दर्ज
राघोगढ़ के विजयपुर थाना के गेल विजयपुर प्लांट में पेंटिंग का काम करने वाले फरियादी महेश लोधा निवासी बावड़ी खेड़ा की बाइक चोरी हो गई। 2 जुलाई को दर्ज मामले में पुलिस को बताया, बीते रोज अवकाश पर होने से पालिका बाजार में सब्जी की दुकान लगाई, पास में बाइक रख दी। देर शाम देखा तो बाइक गायब थी चोरी हो गई। तलाश की पता नहीं चला। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।