ओबरा: दुद्धी में तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक चालक गंभीर घायल, पैदल युवक को मामूली चोटें आईं
Obra, Sonbhadra | Jul 31, 2026 दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे चल रहे एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। यह हादसा मोर्चरी हाउस से लगभग 100 मीटर पहले हुआ। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पैदल चल रहे युवक को हल्की चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर दो युवक सवार थे, जो कथित तौर पर शराब के नशे में थे ।