कुटुंबा: कुटुंबा में पेट्रोल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, किशोर घायल
कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर रोड स्थित तमसी मोड़ के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान झिकटिया गांव निवासी नवल मौआर के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार पांडेय उर्फ कइल के रूप में की गई है। वहीं दुर्घटना में मुकेश नामक किशोर घायल हो गया है, जिसका