भुसावर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुंडियारा स्थित ज्योतिबा फुले पार्क से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो राजा मंडी, सपाट, मुख्य बाजार और पुरानी अनाज मंडी होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची।